Menu

विकास पर्व के माध्यम से करोड़ों के हो रहे लोकार्पण एवं भूमि पूजन

1 year ago 0 5

मंत्री श्री डंग ने 39 करोड़ 26 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया

मंदसौर 20 जुलाई 23/ विकास पर्व के दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग म.प्र. शासन के मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में 39 करोड़ 26 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। सीतामऊ में 2 करोड़ 89 लाख रु से निर्मित आई.टी.आई कॉलेज का लोकार्पण किया। लदुना में 35 करोड़ 39 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सीएम राइज स्कूल का भूमि पूजन किया। ग्राम लावरी में 49 लाख 14 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया। ग्राम रावटी में 49 लाख 14 हजार रुपए की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया।
मंत्री श्री डंग ने कहा की, जिले में विकास पर्व मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले में “विकास पर्व” पर विकास की बयार चारों ओर फैल रही है। विकास पर्व में विकास कार्यों के साथ ही जनता की समस्याओं का अधिकतम समाधान हो रहा है। विकास पर्व लोगों के खुशी, उत्साह, उमंग एवं विकास का पर्व है। जिले में जनता की जिन्दगी बदलने का अभियान चल रहा है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह और संबल जैसी योजनाओं तथा आजीविका मिशन आदि के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। जिले में रोजगार के लिये मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, युवा उद्यम क्रांति योजना एवं अन्य स्व-रोजगार योजनाएँ संचालित हैं।
उन्होंने कहा कि जनता के कल्याण की अनेक योजनाएँ को सरकार ने फिर से शुरू किया है। हमारी सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण, सायकिल प्रदाय, प्रसूति सहायता, आहार अनुदान, कन्या विवाह में सहायता जैसी योजनाओं को पुन: प्रारंभ किया। विभिन्न योजनाओं को मैदानी स्तर पर लागू करने का कार्य भी लाड़ली बहनाओं को सौंपा गया है। सरकार छोटे कर्मचारियों को भी अधिक से अधिक लाभ देकर उनका जीवन बेहतर बना रही है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *