मंदसौर: मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए उज्जैन लोकायुक्त की कार्यवाही में आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंदसौर में लोकायुक्त का छापा मारते हुए सामान्य वन मंडल कार्यालय के स्थापना शाखा प्रभारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

उज्जैन लोकायुक्त की कार्यवाही: स्थापना शाखा प्रभारी ट्रैप

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन श्री आनन्द कुमार यादव के मार्गदर्शन में उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा कृष्ण प्रताप सिंह राठौर, स्थापना शाखा प्रभारी को 3,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए मंदसौर में ट्रैप किया गया।

आवेदक: ललित मीणा पिता श्री गंगाराम मीणा निवासी डीगांवमाली तहसील व जिला मंदसौर
आरोपी: कृष्ण प्रताप सिंह राठौर पिता श्री देवेंद्र सिंह राठौर, सहायक ग्रेड 3 स्थापना शाखा प्रभारी सामान्य वन मंडल कार्यालय मंदसौर जिला मंदसौर
रिश्वत राशि: 3,000/- रुपये

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

विवरण के अनुसार आवेदक ललित मीणा, वनरक्षक, गांधी सागर अभ्यारण पूर्व रेंज मंदसौर जिला मंदसौर द्वारा दिनाँक 27/05/26 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक श्री आनन्द कुमार यादव को शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत कर शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि उसके द्वारा स्वयं के इलाज हेतु अहमदाबाद गुजरात जाने के लिए 43 दिवस के अर्जित अवकाश हेतु आवेदन लेकर कृष्णप्रताप सिंह राठौर, स्थापना शाखा प्रभारी सामान्य वन मंडल मंदसौर से मिला तो कृष्ण प्रताप सिंह राठौर द्वारा आईएफएमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने और तीन चार हजार रुपए रिश्वत देने का कहा।

3000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

आवेदक द्वारा प्रस्तुत शिकायत की तस्दीक की गई तो कृष्णप्रताप सिंह राठौर, स्थापना शाखा प्रभारी के द्वारा रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर आज दिनांक 02/06/26 को ट्रैप आयोजित कर आरोपी कृष्ण प्रताप सिंह राठौर को आवेदक से 3,000 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सामान्य वन मंडल कार्यालय मंदसौर मे स्थापना शाखा कक्ष में रंगे हाथों पकड़ा गया।

लोकायुक्त दल की अहम भूमिका

इस पूरी उज्जैन लोकायुक्त की कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक हिना डाबर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक उमेश जाटव, आरक्षक मोहम्मद इसरार, और आरक्षक श्याम शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें (ताज़ा ख़बरें):

अतिरिक्त महत्वपूर्ण कड़ियाँ (External Links):

  • मध्य प्रदेश लोकायुक्त संगठन की आधिकारिक जानकारी के लिए: Lokayukta MP Official Site
  • भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और कानूनी प्रक्रिया के लिए: Prevention of Corruption Act – Wikipedia
  • मध्य प्रदेश पुलिस की ताज़ा अपडेट्स और निर्देश: MP Police Official Website
  • मंदसौर जिले की आधिकारिक जानकारी के लिए: Mandsaur District Portal
कैलाश विश्वकर्मा