MP में पुलिस कस्टडी में दो महीने में चार मौतों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब; CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक जैन व न्यायमूर्ति अजय कुमार निरंकारी की युगलपीठ ने छत्रपुर में पुलिस कस्टडी में दो माह के भीतर चार मौतों के मामले को बेहद गंभीरता से लिया। इसी के साथ राज्य शासन सहित अन्य से जवाब तलब कर लिया। थानों के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए। अगली सुनवाई 14 जुलाई को नियत की गई है।
