मंदसौर: मंदसौर पुलिस विभाग में आज एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली है। मंदसौर पुलिस अधीक्षक (SP) श्री विनोद कुमार मीना (IPS) ने सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ दो उप-निरीक्षकों (Sub Inspectors) को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।
आदेश जारी, तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजे गए
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश क्रमांक/पुअ/मंदसौर/स्थापना/3281/2026, दिनांक 23/05/2026 के अनुसार, प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि:
Advertisement
- उषा बारिया (उप निरीक्षक): वर्तमान पदस्थापना थाना कोतवाली से नवीन पदस्थापना पुलिस लाईन मंदसौर।
- उमेश व्यास (कार्यवाहक उप निरीक्षक): वर्तमान पदस्थापना थाना कोतवाली से नवीन पदस्थापना पुलिस लाईन मंदसौर।
आदेश में थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित किया गया है कि वे उपरोक्त दोनों कार्मिकों को तत्काल पुलिस लाइन मंदसौर में आमद देने हेतु रवाना करें और इसकी सूचना कार्यालय को दें।
यहाँ देखें एसपी का मूल आदेश:
