शामगढ़ @यशस्वी दुनिया आज सोमवार दोपहर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अरशद खान का पुतला जलाया गया l युवा मोर्चा के नेता दीपू राठौर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि छत्तीसगढ़ के एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अरशद खान द्वारा 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ कई दिनों तक यौन शोषण किया गया जिसे न्याय दिलाने के लिए युवा मोर्चा ने आज उसका पुतला दहन किया है l
इसके पूर्व एनएसयूआई द्वारा एबीवीपी नेता का पुतला इसी विषय पर गया था l एनएसयूआई मुर्दाबाद , कांग्रेस मुर्दाबाद के नारों के साथ पुतले को लेकर जुलूस की शक्ल में शिव हनुमान मंदिर पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन कर रोष प्रकट किया गया l पुतला दहन में भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज संधवी,भाजपा युवामोर्चा जिलाउपाध्यक्ष जीतू प्रजापति,भाजपा युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज डबकरा भाजपा मंडल महामंत्री ईश्वर गुर्जर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पटेल,पार्षद दीपक जांगड़े वरिष्ठ नेता अरुण जी कासट दामु भाई काला,युवामोर्चा मंडल महामंत्री मोहित जैन,मंडल उपाध्यक्ष विमल राठौर,पंकज भार्गव,सोशल मीडिया विभाग मंडल सयोजक दीपू सिंह राठौड़, राजेन्द्र पटेल,निलेश गोविंद,सतीश मांदलिया,वैभव पटेल,संजय राठौर,कैलाश प्रधान,सौरभ मनोचा,दीपक पाटीदार,शुभम पोरवाल,श्याम पाटीदार कन्हैया विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र देवड़ा,मनीष पाटीदारआदि भाजपा नेता उपस्थित रहे।
P
![](https://34.131.63.8/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230731-WA0444-1024x768.jpg)
![](https://34.131.63.8/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230731-WA0439-1024x768.jpg)