शामगढ़। नगर के वार्ड क्रमांक 10 में आवारा कुत्ते के हमले में घायल हुए 5 वर्षीय मासूम के मामले ने स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर कुत्ते ने अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था, और यह पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

जानकारी के अनुसार, वसीम उर्फ शेरू खान का 5 वर्षीय पुत्र मस्जिद के सामने वाली गली में खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। हमले में बच्चे के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। नगर परिषद सीएमओ सुरेश यादव ने बताया कि आवारा कुत्ते को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल ऑफिसर ने स्पष्ट किया है कि शामगढ़ अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।

Advertisement

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में आवारा कुत्तों पर जल्द से जल्द नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य व्यक्ति या बच्चे को ऐसी घटना का शिकार न होना पड़े। अस्पताल प्रशासन ने यह भरोसा दिलाया है कि अस्पताल में वैक्सीन समेत सभी जरूरी दवाइयां पूरी तरह से उपलब्ध हैं।

पूरी खबर का वीडियो यहाँ देखें 👇


▶️ YouTube पर देखें और Subscribe करें

स्पष्टीकरण: अन्य प्लेटफार्म पर रेबीज इंजेक्शन की कमी की खबरें चल रही थी परंतु परिजनों को कन्फ्यूजन हो गया था इस कारण ऐसी खबरें चली। इस मामले पर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मनीष पंजाबी द्वारा वीडियो में स्थिति स्पष्ट की गई है।

अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो भी देखें 👇


▶️ YouTube पर देखें

कैलाश विश्वकर्मा