नीमच। पुलिस मुख्यालय Phq भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश राज्य में सूबेदारों की पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा पदोन्नति नियम 2025 के तहत नीमच की जागरूक मुस्तैद यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बडग़ुर्जर को रक्षित निरीक्षक (आर आई) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

आज दिनांक 13 जुलाई 2026 सोमवार को नीमच एसपी कार्यालय में जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल ने सोनू बडग़ुर्जर के कांधों पर तीन सितारे लगाए और पदोन्नति की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

Sardar Patel Hospital Advertisement

Advertisement

ज्ञात रहे कि यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बडग़ुर्जर अपनी कार्यशैली और बेहतरीन पुलिसिंग के लिए पहचानी जाती हैं। नीमच शहर में कई मौकों पर उन्होंने अपनी काबिलियत सिद्ध की है।

पदोन्नति की खबर आते ही सभी ने उनको बधाई दी है और उज्जवल भविष्य की कामना की है। आज नीमच यातायात थाने पर समस्त स्टाफ द्वारा स्वागत करते हुए बधाई दी गई।

कैलाश विश्वकर्मा