Menu

मन्दसौर सुवासरा पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही

5 months ago 0 92

   थाना सुवासरा पुलिस व्दारा गंभीर अपराध के आरोपी फिरोज पिता सलीम खा उर्फ मिथुन उम्र 22 वर्ष निवासी मस्जिद मोहल्ला सुवासरा थाना सुवासरा जिला मन्दसौर की माननीय सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश मन्दसौर से जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही संपादित
 संक्षिप्त विवरण –    म०प्र० शासन द्वारा गंभीर अपराध के अपराधियों की जमानत निरस्त करने हेतु शासन स्तर पर सर्वोच्च प्राथमिकता से अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि गंभीर अपराध में जमानत पर रिहा हुए अपराधियों द्वारा पुनः अपराध घटित करने पर उनकी माननीय न्यायालय के द्वारा जमानत निरस्तीकरण करवाकर प्रभावी कार्यवाही की जा सके। उक्त अभियान की मॉनिटरिंग शासन स्तर एवं पुलिस मुख्यालय स्तर पर सतत् रूप से की जा रही है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा परिपत्र कमांक 126/23/2/बी-1 दिनांक 13.12.2023 एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा कमांक अअवि / विमनि/निस/डी-152/2023 दिनांक 13.12.2023 जारी कर निर्देश प्रसारित किये गये है ।
श्रीमान  पुलिस अधीक्षक, मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा गंभीर अपराध में जमानत पर रिहा हुए अपराधियों द्वारा पुनः अपराध घटित करने के आधार पर आरोपियों को सूचीबद्ध करने हेतु एवं उनके जमानत निरस्तीकरण प्रकरण तैयार कर माननीय सत्र न्यायालय एवं उच्च न्यायालय में प्रेषित करने हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता से मन्दसौर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त अभियान की जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी द्वारा किया जा रहा है ।
श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी उपखण्ड सीतामउ महोदय सुश्री निकितासिंह  के निर्देशन मे थाना प्रभारी सुवासरा श्री रमुडा कटारा के नेतृत्व मे थाना सुवासरा के अपराध क्र 76/22 धारा 147,148,149,307,341,323,294,506 भादवि मे आरोपी फिरोज पिता सलीम खा उर्फ मिथुन उम्र 22 वर्ष निवासी मस्जिद मोहल्ला सुवासरा थाना सुवासरा जिला मन्दसौर  को उक्त अपराध मे माननीय सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश महोदय मंदसौर के द्वारा दिनांक 15.06.2022 को जमानत पर पुनः अपराध गठित नही करने की सशर्त पर रिहा किया था । आरोपी फिरोज खा के द्वारा जमानत होने के बाद पुनः थाना सुवासरा के अपराध क्र 353/23 धारा 341,323,294,506 भादवि का अपराध गठित किया गया था जो की माननीय न्यायालय के द्वारा गंभीर अपराधो मे जमानत पर रिहा हुये आदेश की शर्तो के उल्लघंन की परिधि मे आता है ।
      आरोपी की पूर्व मे थाना सुवासरा के गंभीर के अपराध 76/2022 धारा 147,148,149,307,341,323,294,506 भादवि मे हुई जमानत को निरस्त कराने हेतु थाना प्रभारी सुवासरा श्री रमुडा कटारा द्वारा पूर्व  अपराध एवं वर्तमान अपराध से संबधित सुसंगत दस्तावेजो को समाहित करता हुए जमानत निरस्तीकरण प्रकरण तैयार कर माननीय सप्तम अपर सत्र न्यायालय श्री विशाल शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिसकी सुनवाई हेतु आरोपी को आज दिनांक 16.02.24 को अवसर प्रदत्त करते हुये अंतिम निर्णय देते हुये थाना सुवासरा के अपराध क्र 76/2022 धारा 147,148,149,307,323,294,506 भादवि मे दिनांक 15.06.22 के जमानत आदेश की शर्तो का उल्लघंन पाने पर माननीय सप्तम अपर सत्र न्यायालय मंदसौर द्वारा जमानत निरस्त की जाकर आरोपी का गिरफ्तारी वांरट जारी किया गया । 
 
     आरोपी का  अपराधिक रिकार्ड
 आरोपी का पुरा नाम – फिरोज पिता सलीम खा उर्फ मिथुन उम्र 22 वर्ष निवासी मस्जिद मोहल्ला सुवासरा  
क्रमांक
थाना
अप.क्र.
धारा
1
सुवासरा
34/2012
13 जुआ एक्ट
2
सुवासरा
113/2013
13 जुआ एक्ट
3
सुवासरा
327/2013
294,323,506,34 भादवि
4
सुवासरा
419/2014
25 आर्म्स एक्ट
5
सुवासरा
232/2015
341,294,323,506,34 भादवि
6
सुवासरा
60/2016
341,294,323,506 भादवि
7
सुवासरा
29/2017
13 जुआ एक्ट
8
सुवासरा
45/2018
452,294,323,506,34 भादवि
9
सुवासरा
86/2020
294,323,506 भादवि
10
सुवासरा
237/2020
294,323,506,34 भादवि
11
सुवासरा
205/2021
341,294,323,506,34 भादवि
12
सुवासरा
76/2022
147,148,149,307,323,294,506 भादवि
13
सुवासरा
353/2023
341,294,323,506 भादवि
 
सराहनिय कार्य टीम- निरीक्षक रमुडा कटारा थाना प्रभारी सुवासरा 
                          कार्य.निरीक्षक शिवांशु मालवीय थाना सुवसरा
                          उनि (एम) चन्द्रशेखर बेरागी रीडर टू एसपी मंदसौर  
                          प्रआर 524 मनीष लबाना थाना सुवासरा
                            प्रआर 293 दिलीप नागर थाना सुवासरा
                          आर 46 विजय कुमार बावरिया थाना सुवासरा
                          आर 839 मनीष पाटीदार थाना सुवासरा

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *