दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तीतरोद सड़क हादसा: मंदसौर जिले के सीतामऊ के नजदीक ग्राम तितरोद क्षेत्र में 8 लेन (दिल्ली-मुंबई) एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मोबाइल इक्विपमेंट लेने औरंगाबाद से दिल्ली जा रहे थे सभी

मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के औरंगाबाद क्षेत्र से दिल्ली मोबाइल इक्विपमेंट का सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान सीतामऊ के नजदीक तितरोद में उनकी कार तेज गति से आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी और वे इस खौफनाक हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

ये कार थी, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

हादसे में जान गंवाने वाले 4 मृतकों के नाम

पुलिस की जांच के बाद हादसे में मृत चारों युवकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों की सूची इस प्रकार है:

Advertisement

  • सचिन गंगाधर (पिता अजय पांडुरंग) – निवासी समोर, औरंगाबाद
  • संदीप (पिता नवनाथ रामराव बोरसे) – निवासी छत्रपति नगर सावंगी, औरंगाबाद
  • राजेंद्र कोवडे (पिता भावराम कोवडे) – निवासी सम्भाजी नगर, औरंगाबाद
  • रविंद्र काले (पिता भागवत काले) – निवासी शास्त्री नगर सम्भाजी नगर, औरंगाबाद

हादसे में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों के नाम

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों लोगों की भी पहचान हो गई है:

  • अब्दुल खलील (पिता अब्दुल समद) – उम्र 30 साल, निवासी औरंगाबाद
  • उमर (पिता इस्माइल जागीरदार) – उम्र 32 साल, निवासी गंगापुर

परिजनों को दी गई सूचना, पोस्टमार्टम शुक्रवार को

पुलिस प्रशासन द्वारा हादसे की सूचना मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के गुरुवार देर रात या शुक्रवार सुबह तक मंदसौर पहुंचने की संभावना है। परिजनों के आने के बाद ही मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

अस्पताल में जारी है इलाज

फिलहाल प्रशासन ने चारों मृतकों के शवों को सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों (अब्दुल खलील और उमर) का मंदसौर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश तेज कर दी है।

अपडेट जारी…

कैलाश विश्वकर्मा