Menu

चंद्रयान#3… आज इतिहास रचने को तैयार देश

1 year ago 0 2

आज हम जा रहें हैं चांद की ओर ,पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर ,इंतजार है बाद दोपहर 2.35 बजे का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने मिशन ‘चंद्रयान-3’ का प्रक्षेपण आज करेगा। इसके लिए उलटी गिनती जारी है। 30 घंटे की उलटी गिनती जारी है। आज दोपहर 2.35 बजे इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। ISRO का यह मिशन देश के लिए बेहद अहम है। अगर इस मिशन में सफलता मिलती है तो भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा। इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन के दौरान लैंडर को चंद्रमा की सतह पर उतारने में ISRO को नाकामी मिली थी।
ISRO की तरफ से बताया गया कि ‘चंद्रयान-3’ कार्यक्रम के तहत ISRO अपने चंद्र मॉड्यूल की मदद से चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ और रोवर के घूमने का प्रदर्शन करके नई सीमाएं पार करने जा रहा है। एलवीएम3एम4 रॉकेट ‘चंद्रयान-3’ को चंद्रमा की यात्रा पर ले जाएगा। इस रॉकेट को पहले जीएसएलवीएमके3 कहा जाता था। भारी उपकरण ले जाने की इसकी क्षमता के कारण अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसे ‘फैट बॉय’ भी कहते हैं। अगस्त के अंत में ‘चंद्रयान-3’ की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की योजना बनाई गई है। उम्मीद है कि यह मिशन भविष्य के अभियानों के लिए सहायक होगा

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *