आगर मालवा: आगर मालवा पुलिस (Agar Malwa Police) ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कई सालों से कानून की आंखों में धूल झोंक रहे और एनडीपीएस (NDPS Act) एवं आर्म्स एक्ट के गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार वारंटी सलीम उर्फ शेरु को बड़ौद पुलिस ने एक शानदार घेराबंदी कर आखिरकार दबोच लिया है।

पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों पर बिछाया गया जाल

जिले में अपराधियों के हौसले पस्त करने और लंबित वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए पुलिस अधीक्षक आगर मालवा दिलीप कुमार सोनी ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए थे। इन्ही निर्देशों पर अमल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र कुमार बोयट एवं एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ौद रूप सिंह बेस की टीम ने कुख्यात आरोपी को पकड़ने के लिए एक खास रणनीति तैयार की।

यह भी पढ़ें: तलाब के किनारे कार छोड़कर भागा तस्कर: शामगढ़ पुलिस ने फ़िल्मी स्टाइल में पकड़ा 22 किलो डोडाचूरा

Advertisement

बड़ौद पुलिस थाना, आगर मालवा

सालों से बदल रहा था ठिकाने, सुभाष चौक में पुलिस ने किया अरेस्ट

आरोपी सलीम उर्फ शेरु (32 वर्ष), निवासी पिपलीपुरा बड़ौद के खिलाफ वर्ष 2020, 2021 और 2022 में मादक पदार्थों की तस्करी (धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट) और अवैध हथियार रखने (धारा 25 आर्म्स एक्ट) के कई गंभीर अपराध न्यायालय में विचाराधीन थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए शातिर सलीम लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिसके चलते माननीय न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस को जब उसके सुभाष चौक, बड़ौद में छिपे होने की पक्की खबर मिली, तो पुलिस टीम ने बिना एक पल गंवाए त्वरित कार्रवाई की और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बड़ौद थाना प्रभारी रूपसिंह बैस एवं उनकी टीम को मिली सफलता

बड़ौद थाना प्रभारी रूपसिंह बैस

फरार आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने की इस प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रूपसिंह बैस, प्रधान आरक्षक अर्जुन बागड़ी, प्रधान आरक्षक सतीश मोदी और आरक्षक राहुल विश्वकर्मा की सराहनीय और अहम भूमिका रही। पुलिस की इस दबंग कार्रवाई से जिले के अन्य अपराधियों में भी खौफ का माहौल है। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन मुस्कान: आगर पुलिस ने 2500 किमी का सफर तय कर नाबालिग को अमृतसर से किया दस्तयाब


देश, दुनिया और मध्य प्रदेश की क्राइम की ताज़ा और प्रामाणिक ख़बरों के लिए यशस्वी दुनिया (Yashasvi Duniya) से जुड़े रहें।

कैलाश विश्वकर्मा