मंदसौर निप्र। रविवार शाम को भोपाल-इंदौर हाईवे पर एक बस और तूफान वाहन में टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 से अधिक तूफान में सवार लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से आष्टा के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया। अधिकतर गंभीर घायलों में महिलाएं है। दुर्घटना कैसे हुई इसकी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो सकी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जावर थाना अंतर्गत इंदौर से भोपाल जा रही इलेक्ट्रिक बस मंदसौर से भोपाल जा रहे तूफान वाहन से टकरा गई। ये हादसा डोडी रिसोर्ट के पास हुआ। इसमें तूफान वाहन में सवार 8 यात्री गंभीर घायल हो गए।
बस और कार की दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन सिविल अस्पताल में पहुंचा। मौजूद चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। एसडीएम आनंदसिंह राजावत सहित पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी घायलों का उपचार के बाद भोपाल रेफर किया।
ये लोग हुए घायल
1 शैलजा पिता गिरीश (24) उदयपुर राजस्थान
2 बरखा पिता द्वारका (20) निवासी भानपुरा
3 प्रतिभा दुबे शिवमणी दुबे (27) निवासी रीवा
4 वीरेंद्र पिता देवेंद्र शिकवार निवासी ग्वालियर
5 सुरभि पिता संदीप जैन निवासी भोपाल
6 ज्योतना परमार पिता चंद्रशेखर परमार निवासी मंदसौर
7 रेहाना पिता अब्दुल हमीद निवासी श्यामगढ़ मंदसौर
8 आयुषी पिता सुनील राठौर निवासी ग्वालियर
![](https://34.131.63.8/wp-content/uploads/2023/07/MADHYA-PRADESH-1024x576.jpg)