Menu

इंदौर-भोपाल के मध्य वंदे भारत ट्रेन की सुविधा

1 year ago 0 16


भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत जो अपनी खुबियों के साथ गति के लिए जानी जाती है, रतलाम मंडल के इंदौर से भोपाल के मध्य परिचालित की जाएगी। वर्तमान में वंदे भारत ट्रेन का परिचालन भारत के सभी रेल विद्युतीकृत राज्यों में किया जा रहा है। आत्म निर्भर भारत को अक्षरश: भारतीय रेलवे द्वारा आत्मसात करते हुए वंदे भारत ट्रेन का निर्माण किया गया है।
वंदे भारत ट्रेन एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जो उन दो महत्वपूर्ण शहरों के मध्य परिचालित की जा रही है जिसके एक दिन के भीतर ही दोनों ओर की यात्रा पूरी की जा सकती है। भारतीय रेलवे द्वारा संचालित की जा रही वंदे भारत ट्रेन को कई सारी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है जो यात्रियों की यात्रा को और अधिक आनंददायक बनाती है। वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार होने पर यात्रियों के पास बैठने की व्यवस्था के तहत चेयर कार या एक्जीक्यूटिव चेयर कार का विकल्प होता है, जिसमें आरामदायक और 360 डिग्री घुमने वाली सीटें होती है। ट्रेन में ऑनबोर्ड स्वच्छ एवं पौष्टिक खान-पान की सुविधा उपलब्ध है। सभी डिब्बों में बड़ी-बड़ी पारदर्शी खिड़कियों यात्रियों को यात्रा के दौरान प्राकृतिक सुंदरता से रूबरू कराता है।
गाड़ी संख्या 20911 इंदौर भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन इंदौर से 06.30 बजे चलकर उज्जैन (07.15/07.20) होते हुए 09.35 बजे भोपाल पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 20912 भोपाल इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन भोपाल से 19.25 बजे चलकर उज्जैन ( 21.30/21.35 बजे) होते. हुए 22.30 बजे इंदौर पहुँचेगी।
इंदौर भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन 8 कोच से किया जाएगा।

वन्दे भारत ट्रेन चलने की खुशी के साथ उज्जैन के एक रेल अधिकारी
Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *