यशस्वी दुनिया दैनिक डिजिटल ई-पेपर अंक

शामगढ़ विशेष संस्करण | दिनांक: 20 अगस्त 2026

शामगढ़/मंदसौर | यशस्वी दुनिया ब्यूरो: नगर परिषद शामगढ़ ने राजस्व वसूली के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर नगर का नाम पूरे मध्य प्रदेश में रोशन किया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 20 हजार से अधिक आबादी वाली नगर परिषदों की श्रेणी में शामगढ़ ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के पीछे नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव की अगुवाई और परिषद के अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रियता एवं लगातार मेहनत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement


शामगढ़ नगर परिषद राजस्व वसूली में नंबर 1 ई-पेपर 20 अगस्त 2026


📰 आज का ई-पेपर PDF यहाँ से डाउनलोड करें (Click to Download E-Paper PDF)

154.87 लाख रु. लक्ष्य के मुकाबले 411.47 लाख रु. की ऐतिहासिक वसूली

शासन की रिपोर्ट के अनुसार नगर परिषद शामगढ़ को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 154.87 लाख रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था। परिषद की टीम ने लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए 411.47 लाख रुपए की राजस्व वसूली की। यह निर्धारित लक्ष्य का 265.69 प्रतिशत है। परिषद ने लक्ष्य से 256.60 लाख रुपए अधिक राजस्व जुटाकर प्रदेश की 20 हजार से अधिक आबादी वाली नगर परिषदों में पहला स्थान हासिल किया।

Sardar Patel Hospital Advertisement

अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव की अगुवाई में टीम ने दिखाया दम

शामगढ़ नगर परिषद की इस उपलब्धि में अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव की अगुवाई और परिषद स्टाफ की सक्रिय भूमिका प्रमुख रही। राजस्व वसूली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए परिषद के कर्मचारियों ने लगातार प्रयास किए और निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक राजस्व जुटाया।

अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव ने इस उपलब्धि पर नगरवासियों का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में पहला स्थान मिलना पूरे शामगढ़ के लिए गौरव की बात है। यह सफलता नगरवासियों के सहयोग, विश्वास और नगर परिषद के अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि परिषद की टीम केवल राजस्व वसूली तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर की सफाई, स्वच्छता, सुंदरता और विकास कार्यों में भी लगातार सक्रियता के साथ काम कर रही है।

1 करोड़ रुपए के सम्मान की प्रबल संभावना

प्रदेश में राजस्व वसूली में अव्वल रहने के बाद शामगढ़ नगर परिषद को शासन स्तर पर सम्मानित किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा परिषद को 1 करोड़ रुपए की राशि से सम्मानित किए जाने की संभावना है। हालांकि सम्मान समारोह की तारीख की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें (Internal News): यशस्वी दुनिया ई-पेपर: 19 अगस्त 2026 का 4-पेजीय साप्ताहिक अंक यहाँ पढ़ें व डाउनलोड करें

यह भी पढ़ें (Internal News): विदेशी तकनीकी निर्भरता और डिजिटल संप्रभुता: 79 साल की आजादी के बाद बड़ा सवाल—जानिए स्वतंत्रता दिवस आलेख

यह भी पढ़ें (Internal News): शामगढ़ में आर.एन. रिद्धि सिद्धि केबल नेटवर्क पर कॉपीराइट एक्ट में मामला दर्ज!

कैलाश विश्वकर्मा