सुवासरा (kailash vishwakarma)
जिले में मछलियों के प्रजनन काल के चलते लागू पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद मछली तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। जिला कलेक्टर अदिति गर्ग के स्पष्ट आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए तस्करों ने मछली परिवहन का दुस्साहस किया, लेकिन इस बार कानून की पकड़ से बच नहीं सके।

पिछले दिनों चंदवासा चौकी क्षेत्र में 7 क्विंटल मछली जब्त करने के बाद अब सुवासरा पुलिस ने गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 8 क्विंटल अवैध मछली पकड़ने में सफलता हासिल की है। ये अवैध मछलियां एक पिकअप वाहन में भरकर ले जाई जा रही थीं।
रविवार रात 12 बजे से लेकर 1 बजे तक चली इस गुप्त ऑपरेशन में थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों—राहुल, राजेंद्र और मेहरबान सिंह—को गिरफ्तार किया है।
इनके खिलाफ मध्यप्रदेश मत्स्य अधिनियम की धारा 303(2), 223, 379 और 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
➡ क्या है मामला गंभीर?
यह वह समय है जब मछलियों का प्रजनन काल चल रहा है और सरकार ने मछली पकड़ने, परिवहन और व्यापार पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है ताकि जलजीवों की जैव विविधता बनी रहे। इसके बावजूद तस्करी की घटनाएं सामने आना प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन चुकी हैं।
👉 अब सवाल यह है—तस्करों को संरक्षण कौन दे रहा है? क्या प्रशासन और मछली माफिया के बीच सांठगांठ की जांच होगी?
🛑 पुलिस की यह कार्रवाई एक मजबूत संदेश है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
बने रहिए हमारे साथ… अगली खबर और भी चौंकाने वाली हो सकती है!
