गरोठ (Garoth): 8 लेन हाईवे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब एसिड से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से भारी मात्रा में एसिड का रिसाव होने लगा, जिससे आसपास के खेतों में खतरनाक रसायन फैल गया है। इस रिसाव से किसानों की फसलों और कृषि भूमि को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका पैदा हो गई है।
सूचना मिलते ही गरोठ पुलिस एवं संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत सुरक्षा व्यवस्था करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। अधिकारियों ने ऐहतियात के तौर पर इलाके को सुरक्षित कर लिया है।
थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव ने बताया कि इस भीषण दुर्घटना में गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा खेतों और फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
