सुवासरा/सीतामऊ (राजेश चौधरी) मप्र शासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन कर प्रदेश में सभी स्थानों पर नियम विरूद्ध लगे लाउड़ स्पीकरों पर कार्यवाही किये जाने संबंधी निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया द्वारा जिलें के समस्त थाना प्रभारियों को अनाधिकृत रूप से लगे हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र पर कार्यवाही कर उनको हटाने संबंधी निर्देश दिये गये है।
उक्त दिये गये दिशा निर्देशों के पालन मे सुवासरा थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति और सीतामऊ थाना प्रभारी मोहन मालवीय द्वारा थाना क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से लगे हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र हटवाये गए।
![](https://yashasviduniya.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240526-WA0650.jpg)
![](https://yashasviduniya.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240526-WA064928129-600x1024.jpg)
![](https://yashasviduniya.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240525-WA0624-1024x768.jpg)