कानड़ थाने का वार्षिक निरीक्षण

कानड़ थाने का वार्षिक निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी द्वारा थाना कानड़ का विस्तृत वार्षिक निरीक्षण किया गया।
अभिलेखों की बारीकी से जांच

अभिलेखों की बारीकी से जांच
शिकायत पंजी, अपराध रजिस्टर सहित मालखाना एवं हवालात का सूक्ष्म निरीक्षण कर निर्देश दिए।
स्वच्छता एवं सुंदर गार्डन की सराहना

Advertisement

स्वच्छता एवं सुंदर गार्डन की सराहना
थाना परिसर के स्वच्छ वातावरण एवं सुंदर गार्डन की सराहना कर रखरखाव के निर्देश दिए।
आईएसओ प्रमाणन हेतु दिशा-निर्देश

आईएसओ प्रमाणन हेतु दिशा-निर्देश
थाने को भविष्य में आईएसओ प्रमाणित बनाने हेतु उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं जनसेवा का मॉडल बनाने पर जोर।
जनता का विश्वास पुलिस की पूंजी

जनता का विश्वास पुलिस की पूंजी
जवाबदेह पुलिसिंग और जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए स्टाफ को किया प्रेरित।

आगर मालवा (Agar Malwa): जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आगर मालवा दिलीप कुमार सोनी द्वारा दिनांक 30 मई 2026 को थाना कानड़ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार दांगी द्वारा थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों, वारंट तामिली, प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों एवं अन्य पुलिस गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

अभिलेखों और पुलिस व्यवस्थाओं की सूक्ष्म जांच

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस शाखा, रिकॉर्ड रूम, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, शिकायत पंजी, अपराध रजिस्टर, लंबित विवेचनाओं, समंस एवं वारंटों की स्थिति सहित विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने समस्त अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने तथा विवेचना की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

स्वच्छता और जनसुविधाओं की सराहना

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, आगंतुकों हेतु उपलब्ध सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में विकसित सुंदर एवं सुव्यवस्थित गार्डन की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ, हरित एवं सकारात्मक कार्य वातावरण पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन एवं जनसंपर्क को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने परिसर में लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण एवं रखरखाव के निर्देश भी दिए।

कानड़ थाना बनेगा आईएसओ प्रमाणित

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कानड़ को भविष्य में आईएसओ प्रमाणित थाना (ISO Certified) के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि अभिलेख संधारण, जनसुविधाओं, शिकायत निवारण प्रणाली, स्वच्छता, पारदर्शिता, तकनीकी संसाधनों के उपयोग एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुदृढ़ किया जाए, जिससे थाना उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं जनसेवा का मॉडल बन सके।

जवाबदेह पुलिसिंग पर जोर

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्टाफ से रूबरू संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासित, संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग के साथ कार्य करने, आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।

"जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को जनसेवा की भावना, प्रोफेशनल कार्यशैली एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करते हुए पुलिस की विश्वसनीय एवं संवेदनशील छवि को और अधिक सशक्त बनाना चाहिए।"

- दिलीप कुमार सोनी, पुलिस अधीक्षक, आगर मालवा

कैलाश विश्वकर्मा