सीतामऊ (मंदसौर)। मंदसौर पुलिस का नशे के खिलाफ महा-अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ लगातार सफलता के झंडे गाड़ रहा है। इसी कड़ी में सीतामऊ थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 194 किलो अवैध डोडाचूरा और एक लग्जरी स्विफ्ट कार जब्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 8 लाख 87 हजार रुपये आंकी गई है!

पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर मंदसौर एसपी श्री विनोद कुमार मीणा द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के सख्त आदेश दिए गए थे। एएसपी (गरोठ) श्री रामस्नेही मिश्रा और एसडीओपी (सीतामऊ) दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने यह शानदार भंडाफोड़ किया है।

Sardar Patel Hospital Advertisement

ऐसे बिछाया थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने जाल (Action Details)

थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए उनि मूलचंद धाकड़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। दिनांक 29 जुलाई 2026 को मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि नई आबादी दीपाखेड़ा आम रोड पर एक अवैध तस्करी की बड़ी खेप गुजरने वाली है।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान एक बिना नंबर की नीले रंग की स्विफ्ट वीडीआई (Swift VDI) कार आती दिखी। पुलिस की सख्त नाकाबंदी देखकर कार चालक घबरा गया और गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही धर दबोचा।

यह भी पढ़ें: शामगढ़ पुलिस का डोडाचूरा तस्करों पर कहर, 507 किलो मादक पदार्थ जब्त

तलाशी में उड़े होश: लाखों का माल जब्त

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम राहुल डांगी पिता रामेश्वर डांगी (निवासी ग्राम सगोर, थाना सीतामऊ, जिला मंदसौर) बताया। कार की तलाशी लेने पर अंदर से 06 सफेद प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 193 किलो 920 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से डोडाचूरा (कीमत 3,87,000/- रुपये) और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही नीले रंग की बिना नंबर की स्विफ्ट कार (कीमत 5,00,000/- रुपये) जब्त कर ली है।

सीतामऊ थाने पर आरोपी राहुल डांगी के खिलाफ अपराध क्र. 410/2026 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कड़ी पूछताछ (विवेचना) शुरू कर दी गई है कि यह डोडाचूरा कहाँ से लाया गया था और किसे डिलीवर किया जाना था।

यह भी पढ़ें: मंदसौर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 13 किलो MD ड्रग्स जब्त!

इनकी रही अहम भूमिका (सराहनीय कार्य)

इस पूरी धरपकड़ और शानदार सफलता में निरीक्षक कमलेश प्रजापति (थाना प्रभारी, सीतामऊ) और सीतामऊ थाने की विशेष गठित टीम का सबसे अहम और विशेष योगदान रहा है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र के तस्करों में भारी हड़कंप मच गया है।

कैलाश विश्वकर्मा