Explore

Search

July 20, 2025 9:44 am

शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 क्विंटल अवैध मछली जब्त, दो गिरफ्तार!

 शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 क्विंटल अवैध मछली जब्त
जब्त पिकउप

शामगढ़/चंदवासा| 28 जून 2025 (कैलाश विश्वकर्मा)

बारिश के मौसम में जब मछलियों का प्रजनन काल चल रहा है और जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त तक स्पष्ट प्रतिबंध जारी किया गया है, उस वक्त भी कुछ तस्कर अवैध मछली परिवहन से बाज नहीं आ रहे। लेकिन इस बार शामगढ़ पुलिस ने इन पर तगड़ा प्रहार किया है।
शामगढ़ थाने के अंतर्गत चंदवासा चौकी पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 क्विंटल अवैध मछली से भरा पिकअप वाहन ज़ब्त किया है। इस कार्यवाही में दो आरोपियों सरफराज और शादाब, निवासी साठखेड़ा को मौके से पकड़ा l
चंदवासा चौकी प्रभारी मनोज महाजन ने ‘यशस्वी दुनिया’ को बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि साकरिया खेड़ा-देवगढ़ आम रोड से एक वाहन में अवैध मछली ले जाई जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने शाम 5 बजे मौके पर घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोका, जिसमें भारी मात्रा में मछली पाई गई।

👉 प्रतिबंधित समय में मछली परिवहन – साफ उल्लंघन

गौरतलब है कि वर्तमान समय में मछलियों का प्रजनन काल होने के कारण जिला कलेक्टर मंदसौर सुश्री अदिति गर्ग द्वारा मत्स्य आखेट और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद यह अवैध गतिविधि प्रशासन के निर्देशों की धज्जियाँ उड़ाती नज़र आई।

👮‍♂ पुलिस टीम की सजगता से बड़ी सफलता

इस कार्यवाही में चंदवासा चौकी प्रभारी मनोज महाजन के साथ-साथ पुलिस बल के रूप सिंह झाला, सूर्यपाल सिंह और कृष्ण सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही। आरोपियों पर BNS एक्ट की धारा 303(2), 223, तथा मत्स्य अधिनियम की धारा 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

🌊 चंबल किनारे से अवैध मछली परिवहन – चुनौती बनी पुलिस के लिए

चंदवासा चौकी क्षेत्र चंबल नदी के किनारे स्थित होने के कारण यहाँ अवैध मत्स्य परिवहन की घटनाएं आम हैं। यह कार्यवाही इन गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है।

🏆 पुलिस को मिली सफलता पर बधाई

शामगढ़ पुलिस की यह मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई निश्चित ही बधाई की पात्र है। यह कार्यवाही न केवल प्रशासनिक आदेशों के पालन का प्रतीक है, बल्कि मछली प्रजनन काल के पर्यावरणीय संतुलन की रक्षा में भी अहम भूमिका निभाती है।


📢 इस खबर को शेयर करें ताकि और भी ऐसे अवैध तस्करों को सख्त संदेश मिल सके कि कानून की पकड़ से कोई नहीं बच सकता!

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर