Explore

Search

April 27, 2026 5:35 pm

गरोठ में दुकान बेचने के नाम पर लाखों की ठगी: 10.31 लाख रुपए लेकर आरोपी ने किया धोखाधड़ी

मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां दुकान बेचने के नाम पर एक महिला से लाखों रुपए ठग लिए गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गरोठ में दुकान बेचने के नाम पर लाखों की ठगी: 10.31 लाख रुपए लेकर आरोपी ने किया धोखाधड़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी प्रियंका चौहान (30), निवासी पावटी, ने शिकायत दर्ज कराई कि गरोठ के आईडीया कॉलेज रोड निवासी भेरूलाल पोरवाल ने उन्हें दुकान बेचने का झांसा दिया। आरोपी ने भरोसा दिलाते हुए अलग-अलग किस्तों में कुल 10 लाख 31 हजार रुपए ले लिए।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से पूरी साजिश रचते हुए पैसे प्राप्त किए, लेकिन बाद में दुकान का सौदा पूरा नहीं किया और न ही रकम वापस लौटाई। खुद को ठगा हुआ महसूस करने पर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।

शिकायत के आधार पर गरोठ पुलिस ने आरोपी भेरूलाल पोरवाल के खिलाफ धारा 420 और 406 भादंवि के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का सौदा करते समय पूरी जांच-पड़ताल करें, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर