Menu

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस खेल दिवस के रूप में मनाया

11 months ago 0 15

हॉकी के जादूगर मेजर श्री ध्यानचंद जी का जन्म दिवस खेल दिवस के रूप में मनाया गया , कार्यक्रम का शुभांरभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती प्रणव अक्षर ॐ व भारतमाता के चित्रों पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्री प्रवीण जी पुरोहित व प्रधानाचार्य गोपाल जी डिगा का पाथेय हमें प्राप्त हुआ,अतिथि द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला गया खेल दिवस के शुभ अवसर पर समस्त भैया बहनों एवं आचार्य परिवार ने उत्साह पूर्ण खेल उत्सव का आनंद लिया खेल दिवस पर 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर, ऊंची कूद, लम्बी कूद भाला फेक गोला फेंक आदि खेलों का आयोजन हुआ। खेल दिवस को सफल बनाने के लिए खेल प्रमुख श्री पीरू सिंह जी का विशेष सहयोग रहा खेल दिवस पर विद्यालय के समस्त आचार्य दीदी का पूर्ण रूप से सहयोग रहा उपरोक्त जानकारी विद्यालय की दीदी सुश्री आयुषी शर्मा के द्वारा दी गई

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *