Menu

घर घर तिरंगा’’ अभियान से जिले के हर नागरिक जुड़े – कलेक्टर

12 months ago 0 24

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने कहा है कि जिले में आज से 15 अगस्त तक संचालित होने वाले “हर घर तिरंगा’’ अभियान से जिले के हर नागरिक जुड़े। उन्होंने कहा कि जिले के हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। हर घर तिरंगा अभियान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सार्वभौमिक स्नेह और सम्मान को प्रदर्शित करेगा। सभी लोग राष्ट्रीय ध्वज फहराकर न सिर्फ देश की स्वतंत्रता की गरिमा को बढ़ायें, बल्कि स्वतंत्रता को प्राप्त करने के लिए उन महान वीर, क्रांतिकारी, महापुरूषों के बलिदानों के प्रति सच्ची निष्ठा भी व्यक्त करेंगे। जिले में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक घर और संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। कलेक्टर ने जिले वासियों को हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और सभी को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है।

15 अगस्त को समस्त कार्यालयों, हर घर तिरंगा उत्सव, समस्त ग्राम पंचायत, वार्ड, शासकीय प्रतिष्ठानों में परंपरानुसार कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के घरों में पिछले वर्ष फहराया गया तिरंगा सुरक्षित और मानक रूप से रखा गया हो। वे नागरिक उसी राष्ट्रीय ध्वज को फहरा सकते हैं। हर घर तिरंगा अभियान के लिए कोई भी नागरिक पोस्ट ऑफिस से भी निर्धारित दर पर राष्ट्रीय ध्वज प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *