Explore

Search

April 28, 2026 8:01 pm

गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.5 लाख रुपये का 50 किलो अवैध गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर (यशस्वी दुनिया न्यूज़): पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गरोठ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गरोठ थाना पुलिस ने एक खेत के बाड़े से दो कट्टों में भरा 50 किलो 230 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7,50,000 रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य फरार है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर हुई कार्रवाई

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमती हेमलता कुरील और एसडीओपी गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व धरपकड़ अभियान के तहत थाना प्रभारी गरोठ बलवीर सिंह यादव के कुशल निर्देशन में दिनांक 28.04.2026 को सउनि धन्नालाल को मुखबिर से एक महत्वपूर्ण सूचना मिली थी।

सूचना में बताया गया था कि गुमानसिंह पिता हरीसिंह (जाति-सौंधिया राजपूत) निवासी ग्राम सपानिया ने अपने खेत पर बने बाड़े के पास दो कट्टों में अवैध गांजा छिपा रखा है और वह किसी बाहरी तस्कर को यह गांजा सप्लाई करने वाला है। मुखबिर की सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई।

गरोठ पुलिस गांजा जब्ती

पुलिस टीम का छापा और गांजा बरामदगी

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव के निर्देश पर सउनि धन्नालाल योगी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी गुमानसिंह के खेत कुएं के पास दबिश दी। वहां पुलिस को आरोपी गुमानसिंह के कब्जे से दो प्लास्टिक के कट्टों के अंदर रखे छोटे-छोटे पैकेटों में कुल 50 किलो 230 ग्राम गांजा मिला, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।

आरोपी गुमानसिंह से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा उसका लड़का नारायणसिंह लेकर आया था। पुलिस अब नारायणसिंह की भी तलाश कर रही है।

गरोठ पुलिस थाना

आरोपियों का विवरण और दर्ज हुआ मामला

इस बड़ी बरामदगी के बाद गरोठ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त मामला दर्ज कर लिया है:

  • गिरफ्तार आरोपी: गुमानसिंह पिता हरिसिंह (जाति-सौंधिया राजपूत, उम्र 62 साल), निवासी ग्राम सपानिया, थाना गरोठ, जिला मंदसौर।
  • फरार आरोपी: नारायण सिंह पिता गुमानसिंह सोंधीया राजपूत, निवासी ग्राम सपानिया, थाना गरोठ (आरोपी का पुत्र)।

जब्त मश्रुका: अवैध मादक पदार्थ 50.230 किलोग्राम गांजा (कीमती 7,50,000 रुपये)।

पुलिस ने आरोपीगणों के विरुद्ध थाना गरोठ पर अपराध क्रमांक 151/2026 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की आगे की जांच और फरार आरोपी की तलाश सरगर्मी से जारी है।

सराहनीय कार्य: इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गरोठ श्री बलवीर सिंह यादव एवं उनकी पुलिस टीम का अत्यंत सराहनीय योगदान रहा। पुलिस की इस मुस्तैदी से इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर