Explore

Search

March 23, 2025 6:25 am

सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के स्थल का निरीक्षण, जल्द बनेगा सुंदर उद्यान

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया दौरा, वन विभाग करेगा सौंदर्यीकरण

शामगढ़: नगर पालिका अध्यक्ष कविता यादव ने आज सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति को अलॉट की गई 16 बीघा भूमि (जो कि जूना रोड स्थित है) का निरीक्षण किया। इस भूमि पर 19 लाख रुपये की लागत से सुंदर उद्यान विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत 1500 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे, जिससे नगरवासियों को हरियाली और स्वच्छ वातावरण मिलेगा।

https://yashasviduniya.com/a-woman-cutting-fodder-in-shamgarh-farm-dies-due-to-current/

क्या होगा उद्यान में?

इस पार्क में सुबह की सैर के लिए पाथवे, बैठने के लिए कुर्सियां, बच्चों के लिए झूले और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। वन विभाग इस पूरे उद्यान निर्माण कार्य को संचालित करेगा। आज निरीक्षण के दौरान वन विभाग के अधिकारी, नगर परिषद के सभापति और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने वन विभाग के कर्मचारियों को जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

https://yashasviduniya.com/the-shabby-condition-of-shamgarh-college-is-shabby-in-3-years/

गांधीनगर में सीसी रोड और हाई मास्ट लाइट का भी किया निरीक्षण

निरीक्षण के बाद नगर पालिका अध्यक्ष कविता यादव ने गांधीनगर स्थित संतोषी माता मंदिर चौराहे पर निर्माणाधीन सीसी रोड का अवलोकन किया। इसके साथ ही हाई मास्ट लाइट की लोकेशन की भी समीक्षा की और जल्द से जल्द इसे चालू करने के आदेश दिए। संभावना है कि कल तक संतोषी माता मंदिर चौराहा दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा।

http://श्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज का दौरा किया, महाकुम्भ के दौरान अद्भुत कार्य हेतु रेल परिवार को बधाई दीनिरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद

इस मौके पर नगर पालिका प्रतिनिधि राजू भाई, नरेंद्र यादव (जलकल सभापति), बंटी अश्क, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार, सतीश मेहंदी रत्ता, महेंद्र झांभ, सतीश खुराना, महेश अरोरा, बिट्टू अरोरा और ओम प्रकाश वधवा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर