बलवंतसिंह पंवार बने भाजपा चुनाव मंडल संयोजक, युवाओं में फिर जगा जोश
(घनश्याम सांवलिया) मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव विधानसभा संयोजक व मंडल संयोजक नियुक्त किए। शामगढ़ मंडल में अपनी अलग ही शैली में पहचानें जाने वाले, कुशल वक्ता व युवाओं के बीच अपनी अनूठी छाप छोड़ने वाले भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंतसिंह पंवार को मण्डल संयोजक बनाया गया। बलवंतसिंह पंवार ने उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई थी, वही सबसे ज्यादा मतो से जितने वाला मंडल भी बलवंतसिंह के नाम रहा। बलवंतसिंह पंवार को एक बार पुनः पार्टी ने भरोसा कर चुनाव मण्डल संयोजक बनाया गया। गोरतलब है कि शामगढ़ मंडल की प्रशंसा प्रदेश नेतृत्व भी कई बार कर चुका। तत्काल प्रभाव से कार्य करने से युवा व कार्यकर्ता काफी पसंद करते हैं।
मंडल संयोजक बनने से भाजपा को संजीवनी मिलेगी।