आगर मालवा (Agar Malwa Police): मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं अन्य जिलों से चोरी की गई कुल 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 3,40,000 रुपये बताई जा रही है।

▶️ पूरी ख़बर का वीडियो यहाँ देखें:

पुलिस अधीक्षक जिला आगर मालवा श्री दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट व एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोकथाम के लिए यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

Advertisement

नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे चोरी

पुलिस पूछताछ में यह सनसनीखेज तथ्य सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी नशे के आदी हैं। अपनी नशे की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए वे सुनसान स्थानों और अवसर देखकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी की गई बाइकों को वे अलग-अलग जिलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते दामों पर गिरवी रख देते थे और उस पैसे का उपयोग नशा करने में करते थे।

📌 पुलिस द्वारा जप्त किए गए वाहन:

पुलिस ने आगर, नलखेड़ा, कानड़, बड़ौद एवं उज्जैन जिले के झारड़ा क्षेत्र से चोरी हुई कुल 5 बाइकें बरामद की हैं:

  • हीरो HF Delux (MP70MC8467) – कीमती लगभग 50,000/-
  • हीरो HF Delux (MP70MB4873) – कीमती लगभग 55,000/-
  • हीरो HF Delux (MP39MM4172) – कीमती लगभग 60,000/-
  • होंडा शाइन (MP13FP5322) – कीमती लगभग 85,000/-
  • होंडा SP शाइन 125 (बिना इंजन/रजिस्ट्रेशन) – कीमती लगभग 90,000/-

📸 पुलिस कार्रवाई की तस्वीरें:

आगर मालवा पुलिस कार्रवाई
आगर मालवा पुलिस कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. विनोद मालवीय पिता रमेशचंद्र मालवीय (24 वर्ष), निवासी ग्राम ढोटी, आगर
  2. अंकित गोस्वामी पिता गोपाल गोस्वामी (21 वर्ष), निवासी ग्राम जोगापुर, आगर
  3. नासिर खान पिता मकबूल खान, निवासी वार्ड क्र. 02, कानड़
  4. अर्जुन गोसर उर्फ शिवराज पिता अशोक गोसर (19 वर्ष), निवासी ग्राम ढोटी, आगर

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशि उपाध्याय, एएसआई कालूराम, प्र.आर. आनंद पाण्डेय, आर. दीपक सोलंकी, अमन खान, और परवेज खान की सराहनीय भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में सघन पूछताछ कर रही है, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है।

🔗 यह भी पढ़ें:

क्राइम और पुलिस कार्रवाई की सबसे तेज़ ख़बरों के लिए यशस्वी दुनिया (Yashasvi Duniya) से जुड़े रहें।

कैलाश विश्वकर्मा