जल गंगा संवर्धन अभियान

जल गंगा संवर्धन अभियान
मंदसौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन के व्यापक कार्य जारी हैं। 2639 डगवेल रिचार्ज कार्य पूर्ण।
डगवेल रिचार्ज कार्य

डगवेल रिचार्ज कार्य
जिले में कुल 4296 डगवेल रिचार्ज कार्य शुरू हुए। भानपुरा, गरोठ, मल्हारगढ़, मंदसौर और सीतामऊ में अब तक 2639 कार्य पूरे कर लिए गए हैं।
प्राचीन जल स्रोतों का संरक्षण

Advertisement

प्राचीन जल स्रोतों का संरक्षण
जल संरक्षण के साथ पर्यावरण संवर्धन पर विशेष जोर। प्राचीन एवं पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण तथा बावड़ियों के जीर्णोद्धार का कार्य जारी है।
भू-जल पुनर्भरण को बढ़ावा

भू-जल पुनर्भरण को बढ़ावा
सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन के अनुसार कंटूर ट्रेंच, पर्कोलेशन तालाब, अमृत सरोवर और खेत तालाब का निर्माण कर भू-जल पुनर्भरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
सार्वजनिक प्याऊ की स्थापना

सार्वजनिक प्याऊ की स्थापना
गर्मी को देखते हुए जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आमजन और राहगीरों के लिए सार्वजनिक प्याऊ स्थापित किए जा रहे हैं।
एक बगिया मां के नाम

एक बगिया मां के नाम
‘एक बगिया मां के नाम’ परियोजना के तहत मंदसौर जिले में फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है, जिससे हरित क्षेत्र बढ़ेगा।
जल बचत की अपील

जल बचत की अपील
जनभागीदारी से संचालित इस अभियान में जिला प्रशासन ने आमजन से वर्षा जल संचयन और जल बचत के उपाय अपनाने की अपील की है।

कैलाश विश्वकर्मा