Menu

वित्तीय साक्षरता क्वीज, 2023 में सीएम राइज विद्यालय गरोठ ने बाजी मारी

1 year ago 0 0

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विद्यार्थियों में वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय साक्षरता पर अखिल भारतीय क्विज प्रतियोगिता 2023 का आयोजन सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय गरोठ में किया गया। जिसमें विकासखंड गरोठ के 15 विद्यालयों से 30 विद्यार्थियों के द्वारा भाग लिया गया। परीक्षा का आयोजन तथा मूल्यांकन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया गरोठ द्वारा किया गया, जिसमें सर्वाधिक अंकों के साथ प्रथम स्थान पर सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय गरोठ के कक्षा 10वीं के 2 विद्यार्थी प्रज्ञान पिता दीपक देवदलिया तथा परवेज पिता अब्दुल कादर मंसूरी रहे। द्वितीय स्थान पर सीएम राइज विद्यालय गरोठ की ही कैंपस शाला माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा लोया (आउट एरिया गरोठ) की दो छात्राएं विभा पिता दीपक देवदलिया कक्षा 8वीं तथा भाविष्का पिता आशीष सेन कक्षा 7वीं रही।

द्वितीय स्थान पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय बर्ड़िया इस्तमुरार तथा सीएम राइज विद्यालय कैंपस शाला शासकीय माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा लोया(आउट एरिया गरोठ) संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पाने पर टाई ब्रेकर प्रश्न पत्र दिया गया, जिसमें सीएम राइज शासकीय माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा लोया (आउट एरिया गरोठ) की छात्राओं ने बाजी मारी। सीएम राइज विद्यालय गरोठ की प्रथम दो स्थान प्राप्त टीमों को जिला स्तर पर दिनांक 4 जुलाई 2023 को होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। सेंट्रल बैंक गरोठ के शाखा प्रबंधक द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त टीम के प्रत्येक विद्यार्थी को ₹2500 तथा द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को ₹2000 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आगामी 4 जुलाई 2023 को जिला स्तर पर उक्त प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले टीम को ₹10000 द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम के प्रत्येक विद्यार्थी को₹7500 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹5000 का पुरस्कार दिया जाएगा। वित्तीय साक्षरता पर अखिल भारतीय क्विज प्रतियोगिता 2023 में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर विद्यार्थियों को सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय गरोठ के प्राचार्य महोदय श्री प्रवीण कुमार व्यास तथा सभी शिक्षकों ने शुभकामना संदेश दिए व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।उक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रवीण कुमार व्यास द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *