रतलाम डीआईजी ने घोषित किया अपराधियों पर ₹30000 का इनाम
नीमच(यशस्वी दुनिया) प्राइवेट स्कॉर्पियो से पुलिस आरोपियों को लेकर राजस्थान लौट रही थी। इसी दौरान पुलिस पर हमला हो गया। इसमें एक एसआई नानूराम गेहलोत को उन्हीं की पिस्टल छीनकर आरोपियों ने उन्हें जांघ में गोली मारी व एक आरक्षक का हाथ तोड़ दिया। इस संबंध में रतलाम रेंज डीआईजी मनोज कुमार सिंह रात ने नीमच पंहुचे थे। वहीं नीमच के एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेश व मन्दसौर एसपी अनुराग सुजानिया भी पिपलियामंडी पंहुचे थे।
![](https://34.131.63.8/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230615-WA0000-1024x768.jpg)
आरोपियों पर इनाम घोषित-
डीआईजी रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह ने सभी आरोपियों पर 30 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा एमपी व राजस्थान की 15 स्पेशल पुलिस टीमें गठित की गई है। यह टीमें लगातार आरोपियों की धरपकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान में जुटी है।