Menu

भारत विकास परिषद का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर

1 year ago 0 0

शामगढ (यशस्वी दुनिया)भारत विकास परिषद शामगढ़ मध्यभारत पश्चिमप्रान्त (मध्य रीजन) संस्कार प्रकल्प द्वारा 3 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है l


बढ़ती अराजकता के बीच आत्मरक्षा का गुण होना बहुत जरूरी है स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मन निवास करता है इसी उद्देश्य की पूर्ति के विचार से भारत विकास परिषद संस्कार प्रकल्प विगत वर्षों से बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु लट्ठ एवं तलवार चालन का प्रशिक्षण देता आ रहा है।
इसी तारतम्य में शामगढ़ भारत विकास परिषद
दिनांक 14,15,16 जून 2023 को आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम और पारंपरिक खेलकूद प्रोत्साहन का आयोजन किया जा रहा है जिसमे नगर की बालिकाएं एवम महिलाएं सादर आमंत्रित है।
प्रशिक्षक- श्रीमती पूजा देवेंद्र जी चित्तोड़ा (प्रान्तीय संस्कार प्रमुख) उज्जैन एवं साथी।
14-15-16 जून 2023
पोरवाल मांगलिक भवन शामगढ़


Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *