Menu

पंचमुखी बालाजी पर एकमुखी फैसला पवन पांडे सकल ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नियुक्त..

1 year ago 0 9

रविवार शाम कृषि उपज मंडी परिसर स्थित पंचमुखी बालाजी पर सकल ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न हुई जिसमें समाज के अध्यक्ष चुनने पर मंथन किया गया l सकल ब्राह्मण समाज द्वारा सबकी सहमति से पवन पाण्डे को शामगढ़ सकल ब्राह्मण समाज का अध्यक्ष बनाया गया l

पवन पांडे कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं l पार्षद प्रतिनिधि होकर आप युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भी हैं l

अध्यक्ष नियुक्त होने पर समाज के सभी वरिष्ठजनों एवम समाज के शुभचिंतकों अनिल तिवारी, धर्मेंद्र उपाध्याय,कैलाश शर्मा,ललित पालीवाल, विक्रम पुरोहित,कनक शर्मा, मनीष शर्मा,प्रदीप शर्मा,अतुल भार्गव,सोनू भार्गव, सुशील जोशी,अशोक व्यास,सिद्धार्थ जोशी,पवन जोशी ,विजय जोशी, सत्यनारायण पुरोहित ,गोविंद पुरोहित, रवि नागर,महेंद्र तिवारी,मयंक राजगुरु ,विष्णु व्यास,सचिन पांडे, द्वारा पवन पांडे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है lपवन पाण्डे अध्यक्ष के साथ ही, विक्रम पुरोहित उपाध्यक्ष, रवि नागर उपाध्यक्ष, प्रदीप शर्मा उपाध्यक्ष, महामंत्री कनक शर्मा, महामंत्री विशाल शर्मा, महामंत्री अशोक व्यास, विजय जोशी मिडीया प्रमुख नियुक्त किए गए है l

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *