मंदसौर, 08 दिसंबर 2024:
थाना गरोठ के ग्राम ढाकनी में शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर हत्या करने वाले सभी 8 आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्य में मंदसौर पुलिस ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से हथियार, वाहन और अन्य आपराधिक उपकरण जब्त किए हैं।
घटना का विवरण:
दिनांक 06 दिसंबर 2024 को ग्राम जोड़मा के सरपंच पति नरेंद्र सिंह और उनके साथियों ने ग्राम ढाकनी में फरियादी सुखदेव मेघवाल की शासकीय भूमि पर कब्जा हटाने को लेकर विवाद किया। जब फरियादी और उसके परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई और लाठी-डंडों से हमला किया।
फरियादी की शिकायत पर थाना गरोठ में अपराध क्रमांक 488/24 के तहत विभिन्न धाराओं और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. नरेंद्र सिंह पिता अर्जुन सिंह (29) निवासी जोड़मा
2. जेलर सिंह पिता मानसिंह (24) निवासी जोड़मा
3. जुगल किशोर पिता उदयराम (34) निवासी बर्डीया इस्तमुरार
4. प्रधान सिंह पिता अर्जुन सिंह (24) निवासी जोड़मा
5. नारायण सिंह पिता भुवन सिंह (55) निवासी ढाकनी
6. जेलर सिंह पिता भगवान सिंह (27) निवासी बर्डीया इस्तमुरार
7. ईश्वर पिता रामलाल (32) निवासी बर्डीया इस्तमुरार
8. कल्याण सिंह पिता घीसू सिंह (35) निवासीकुरथल, जिला टोंक, राजस्थान
पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील के मार्गदर्शन में एसडीओपी गरोठ राजाराम धाकड़ ने विभिन्न टीमें बनाकर कार्रवाई की। टीम ने हर संभव प्रयास करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर, कारें, बंदूकें, और लाठी-डंडे जब्त किए।