मंदसौर। मंदसौर पुलिस अधीक्षक श्री विनोदकुमार मीना के मार्गदर्शन में जिले भर में अपराधियों की धरपकड़ और वाहन चेकिंग का सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अफजलपुर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए वाहन चेकिंग के दौरान चोरी गई एक मोटरसाइकिल को बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (मंदसौर ग्रामीण) श्रीमती कीर्ति बघेल के निर्देशन में और अफजलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को देख बाइक छोड़कर झाड़ियों में भागा चोर:
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की जाती है। इसी क्रम में, अफजलपुर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आता दिखा। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक हड़बड़ा गया और अपनी मोटरसाइकिल पलटाकर वहां से भागने लगा।
पुलिस टीम ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसका पीछा किया, लेकिन घबराहट में चोर मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर पास की घनी झाड़ियों में भाग निकला। पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
जांच में खुला राज, 8 दिन पहले हुई थी चोरी:
चूंकि यह क्षेत्र मादक पदार्थ तस्करी के लिए संवेदनशील माना जाता है, इसलिए पुलिस ने तुरंत वाहन की बारीकी से तलाशी ली और उसके चेचिस नंबर व इंजन नंबर से जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल हिरो स्प्लेंडर प्लस (रजिस्ट्रेशन नंबर MP14-ZJ-2216) है, जिसे 2 जुलाई 2026 को किसी अज्ञात चोर ने चुरा लिया था।
इस संबंध में फरियादी सत्यनारायण (पिता जुझारलाल) ने अफजलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी (अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 303(2) BNS)। पुलिस ने मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर लिया है और फरार अज्ञात चोर की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
जब्त सामग्री:
- चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (क्रमांक एमपी 14 जेडजे 2216)
सराहनीय कार्य:
वाहन चेकिंग के दौरान सतर्कता बरतकर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने की इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में अफजलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय और उनकी पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
