सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। हिंदी वर्जन में फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में 379-380 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है। मंगलवार, 10 दिसंबर को फिल्म ने लगभग 38-40 करोड़ की कमाई की, जो एक वर्किंग डे के हिसाब से बहुत बड़ा आंकड़ा है।
400 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब
पुष्पा 2 का हिंदी वर्जन बुधवार को 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगा, जिससे यह 7 दिनों में यह मील का पत्थर छूने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्म बन जाएगी। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि इसका लाइफटाइम कलेक्शन 650 करोड़ या उससे ज्यादा तक पहुंच सकता है।
KGF: चैप्टर 2 को टक्कर
पोस्ट-कोविड के बाद रिलीज हुई साउथ इंडियन हिंदी डब्ड फिल्मों में पुष्पा 2 ने लगभग सभी को पीछे छोड़ दिया है। अभी इसे केवल केजीएफ: चैप्टर 2 (434.62 करोड़) के रिकॉर्ड को तोड़ना बाकी है।
पोस्ट-कोविड टॉप 10 हिंदी डब्ड साउथ इंडियन फिल्में
1. KGF: चैप्टर 2 (2022): 434.62 करोड़
2. पुष्पा 2 (2024): 379-380 करोड़ (अनुमानित)*
3. कalki 2898 AD (2024): 295 करोड़
4. RRR (2022): 277 करोड़
5. 2.0 (2018): 188 करोड़
6. सालार (2023): 152 करोड़
7. आदिपुरुष (2023): 147 करोड़
8. पुष्पा (2021): 106 करोड़
9. कांतारा (2022): 81.10 करोड़
10. देवरा (2024): 68.14 करोड़
पुष्पा 2 की धमाकेदार सफलता साउथ सिनेमा के बढ़ते प्रभाव और दर्शकों की पसंद को दर्शाती है। नई अपडेट्स और फिल्मी खबरों के लिए जुड़े रहें।