शामगढ़ में आज मधुर कॉलोनी में शक्तिपीठ महिला मंडल एवं कॉलोनी की अनेक महिलाओं द्वारा श्रीओम प्रकाश जी यादव सेठी के निवास स्थान पर सामूहिक अभिषेक किया गया।
अभिषेक गायत्री शक्तिपीठ के माध्यम से संपन्न कराया गया, शिवा अभिषेक के साथ भजन कीर्तन भगवान शिव की वंदना गीत संगीत के माध्यम से कराई गई, साथ ही शिव पूजन का अभिषेक का दर्शन महत्त्व बताया गया। अंत में आरती के साथ सबके लिए मंगल कामना करते हुए शांति पाठ किया गया