Explore

Search

April 5, 2026 11:33 am

मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई, 25 आवेदकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कुल 25 आवेदकों की शिकायतें पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं समक्ष में सुनी गईं और संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को तत्काल विधिसंगत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी एस बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमती हेमलता कुरील, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल, एसडीओपी मल्हारगढ़ नरेंद्र सोलंकी एवं एसडीओपी गरोठ विजय यादव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संबंधित अनुभागों के आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष निराकरण पुलिस की प्राथमिकता है। जनसुनवाई से नागरिकों को त्वरित न्याय और राहत मिल रही है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर