आगामी बकरीद एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था, शांति व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर सोमवार शाम गरोठ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक गरोठ एडिशनल एसपी कार्यालय पर संपन्न हुई। (अधिक खबरों के लिए यशस्वी दुनिया होमपेज पर जाएं)

बैठक में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समाजों के लोगों ने भाग लेकर शहर में आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता एडिशनल एसपी हेमलता कुरील ने की। इस दौरान नगर अध्यक्ष राजेश सेठिया, एसडीओपी विजय यादव, तहसीलदार अर्जुन सिंह भदोरिया एवं थाना प्रभारी बलबीर सिंह यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।

गरोठ में शांति समिति की बैठक

Advertisement

यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

आयोजित बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, धार्मिक आयोजनों के समय समन्वय एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी समाजों के लोगों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। स्थानीय खबरों के लिए हमारी मंदसौर न्यूज़ कैटेगरी देखें।

समाज के प्रतिनिधियों ने दिया प्रशासन को सहयोग का भरोसा

शांति समिति से जुड़े सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

कैलाश विश्वकर्मा