रतलाम, 25 मई। यात्रियों की भारी मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखकर मुम्बई सेंट्रल से इंदौर के मध्य चलने वाली 09085/09086 मुम्बई सेंट्रल – इंदौर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित किए जा रहे हैं।

पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस ट्रेन के संचालन का विवरण इस प्रकार है:-

ट्रेन का विवरण और विस्तारित तिथियां

  • ट्रेन संख्या 09085 (मुम्बई सेंट्रल – इंदौर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल):
    जिसका अंतिम फेरा 29 मई 2026 तक निर्धारित था, अब इसे विस्तारित कर दिया गया है। यह ट्रेन अब 27 जुलाई 2026 तक मुम्बई सेंट्रल से चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 09086 (इंदौर – मुम्बई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल):
    जिसका अंतिम फेरा 30 मई 2026 तक निर्धारित था, अब इसे विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन अब 28 जुलाई 2026 तक इंदौर से चलेगी।

मार्ग एवं ठहराव में कोई बदलाव नहीं

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, कोच कंपोजिशन, दिन एवं ठहराव के साथ ही संचालित की जाएगी। इनमें किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Advertisement

बुकिंग और अद्यतन जानकारी

गाड़ी संख्या 09085/09086 मुम्बई सेंट्रल – इंदौर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के विस्तारित फेरों की बुकिंग सभी पीआरएस यात्री आरक्षण केन्द्रों (PRS) एवं आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट से शुरू हो चुकी है।

ट्रेनों के समय, ठहराव और कोच संरचना के बारे में अद्यतन एवं विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

कैलाश विश्वकर्मा