भोपाल: मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव करते हुए जनसंपर्क विभाग (Public Relations Department) के 10 अधिकारियों के थोकबंद तबादले (Transfers) कर दिए हैं। 15 जून 2026 को इस संबंध में मध्य प्रदेश शासन, जनसंपर्क विभाग, वल्लभ भवन मंत्रालय, भोपाल से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
जनसंपर्क विभाग तबादले: किसे कहाँ भेजा गया?
उप सचिव डॉ. कैलाश बुंदेला द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक, उप संचालक और सहायक संचालकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची (Transfer List)
नीचे उन सभी 10 अधिकारियों की सूची दी गई है जिनका स्थानांतरण किया गया है:
| क्रं. | अधिकारी का नाम व पदनाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
|---|---|---|---|
| 1 | सुश्री रश्मि देशमुख संयुक्त संचालक |
संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, नर्मदापुरम | संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, रीवा |
| 2 | श्री लक्ष्मण सिंह उप संचालक |
जनसंपर्क संचालनालय, भोपाल | संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, सागर |
| 3 | श्रीमती अनुराधा गहरवाल उप संचालक |
जिला जनसंपर्क कार्यालय, रतलाम | संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, उज्जैन |
| 4 | श्री जी०एस मर्सकोले उप संचालक |
संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, सागर | संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, शहडोल |
| 5 | श्री के०के० मेरावी सहायक संचालक |
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नरसिंहपुर | संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, रीवा |
| 6 | श्री अरुण राठौर सहायक संचालक |
संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, उज्जैन | संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, नर्मदापुरम |
| 7 | श्री आशीष शर्मा सहायक संचालक |
जनसंपर्क संचालनालय, भोपाल | जिला जनसंपर्क कार्यालय, छतरपुर |
| 8 | सुश्री जकिया रूही सहायक संचालक |
जिला जनसंपर्क कार्यालय, खरगोन | जिला जनसंपर्क कार्यालय, भिंड |
| 9 | श्री राहुल वासनिक सहायक संचालक |
जिला जनसंपर्क कार्यालय, मंडला | जिला जनसंपर्क कार्यालय, नरसिंहपुर |
| 10 | श्री ईश्वर लाल चौहान सहायक संचालक |
जिला जनसंपर्क कार्यालय, मंदसौर | जिला जनसंपर्क कार्यालय, रतलाम |
यह फेरबदल प्रशासकीय आधार पर जनसंपर्क विभाग के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपना पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
रिपोर्ट: कैलाश विश्वकर्मा (संपादक, यशस्वी दुनिया)