मंदसौर। सकल पंच क्षत्रिय राठौर तेली समाज जिला मंदसौर की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक बंजारी बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर से समाजजन, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बाबूलाल राठौर को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया
बैठक के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश राठोर (मंदसौर) एवं पूर्व की जिला कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से श्री बाबूलाल राठौर (धलपट) को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही समाज की नई जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न अहम पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी की गईं।
नई कार्यकारिणी में निम्नलिखित सदस्यों को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया:
- जिला अध्यक्ष: श्री बाबूलाल राठौर (धलपट)
- संयोजक: श्री ओमप्रकाश जी राठौर (नाहरगढ़)
- कोषाध्यक्ष: श्री घनश्याम जी राठौर (राजनगर)
- युवा जिला अध्यक्ष: श्री जीवन राठौर (महुवा)
उपस्थित समाजजनों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और उन्हें सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समाज के विकास और एकता पर जोर
इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज की एकता, संगठन को मजबूत बनाने, युवा पीढ़ी को समाज से जोड़ने, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने जैसे कई गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित समाजजनों ने अपने-अपने रचनात्मक सुझाव रखे और समाज के विकास के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बाबूलाल राठौर ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से किया जाएगा। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक का समापन समाज की एकता, भाईचारे एवं समाज हित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में मंदसौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजजन अत्यंत उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
रिपोर्ट: कैलाश विश्वकर्मा (संपादक, यशस्वी दुनिया)