जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमी के पावन अवसर पर आज दिनांक 25/05/2026 (सोमवार) को प्रातः 7:00 बजे अंजनी नदी पर (वार्ड नंबर 11) एक विशाल सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पुनीत कार्य में नगर के गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज की।

बच्चों और बुजुर्गों ने भी दिखाया उत्साह

इस जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित श्रमदान में न केवल युवाओं ने, बल्कि 75 वर्ष की उम्र के वरिष्ठ जनों और 5 वर्ष के छोटे बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में 100 से अधिक गणमान्य नागरिकों ने मिलकर अंजनी नदी के घाट पर साफ-सफाई और जल संरक्षण का संदेश दिया।

जल गंगा संवर्धन अभियान अंजनी नदी

Advertisement

इन जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही उपस्थिति

इस पुनीत अवसर पर नगर परिषद् अध्यक्ष महोदय श्री राजेश जी सेठिया, उपाध्यक्ष महोदय श्री महेश जी मालवीय, और पार्षद महोदय श्री राजेश जी चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उनके साथ-साथ श्री राहुल माइकल, श्री महेश जी सेठिया, दिलीप जी धनोतिया, श्री कैलाश जी धनोतिया, श्री सतीश जी पाठक, श्री संजय जी तिवारी, श्री अजय जी तिवारी, श्री अजय जी शर्मा, श्री चंद्रशेखर जी शर्मा, श्री गोपाल जी कारपेंटर, श्री मोहन जी कारपेंटर, श्री हरीश जी जोशी, श्री महेंद्र जी उदिया, डॉ रमेश जी गुप्ता, श्री हरिबाई धनोतिया, श्री प्रेम जी टैलेंर, उपयंत्री श्री राहुल गणावा और निकाय के सभी सफाई मित्र कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर श्रमदान करते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और समाज को पर्यावरण व जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का सकारात्मक संदेश दिया।

कैलाश विश्वकर्मा