मंदसौर 31 मई 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में जिलेभर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वर्षा पूर्व तैयारियों को लेकर आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गरोठ अनुभाग के ग्राम ओसरना में नाले से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की जा रही है, जो भानपुरा तहसील के अंतर्गत आता है।

पिछले वर्ष अतिवृष्टि से घरों में घुसा था पानी

एसडीएम श्री राहुल चौहान ने बताया कि गत वर्ष अतिवृष्टि के दौरान नाले का प्रवाह बाधित होने से वर्षा का पानी ग्रामवासियों के घरों में प्रवेश कर गया था। इससे लोगों को भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा था। आगामी वर्षा ऋतु में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा जल निकासी सुचारू करने के लिए नाले को अतिक्रमण मुक्त करने की यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। (अधिक खबरों के लिए यशस्वी दुनिया होमपेज पर जाएँ)

ग्राम ओसरना में नाले से अतिक्रमण

Advertisement

अतिक्रमणकर्ताओं ने स्वयं हटाया अतिक्रमण

प्रशासन की टीम द्वारा संबंधित अतिक्रमणकर्ता को समझाइश दी गई। इसके बाद उनके द्वारा स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नाले से अतिक्रमण हटने के बाद जल निकासी पूरी तरह से सुचारु हो जाएगी, जिससे मानसून के दौरान जलभराव की समस्या खत्म होगी और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासन का यह कदम पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुरक्षा दोनों लिहाज से सराहनीय है।

कैलाश विश्वकर्मा