रतलाम: पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय रेल संपर्क को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 61624/61623 कोटा–चौमहला–कोटा मेमू का विस्तार अब उज्जैन तक कर दिया गया है। यह विस्तारित रेल सेवा 15 जून 2026 से प्रारंभ हो रही है।
सांसद और विधायक दिखाएंगे हरी झंडी
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अवसर पर उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के माननीय सांसद श्री अनिल फिरोजिया एवं नागदा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान 15 जून 2026 को नागदा रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वे गाड़ी संख्या 61624 कोटा–उज्जैन मेमू को हरी झंडी दिखाकर उज्जैन के लिए रवाना करेंगे।
कोटा-उज्जैन मेमू ट्रेन का नया टाइम टेबल (Time Table)
गाड़ी संख्या 61624: कोटा से उज्जैन
यह मेमू ट्रेन प्रतिदिन कोटा से प्रातः 05:40 बजे प्रस्थान करेगी। रतलाम मंडल के अंतर्गत यह निम्न स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 12:00 बजे उज्जैन पहुंचेगी:
- नागदा: 10:30/10:40 बजे
- भाटीसुड़ा: 10:47/10:48 बजे
- पिपलोदा बागला: 10:56/10:57 बजे
- उन्हेल: 11:04/11:05 बजे
- पलसोडा मकडावन: 11:13/11:14 बजे
- असलावदा: 11:22/11:23 बजे
- नईखेड़ी: 11:34/11:35 बजे
गाड़ी संख्या 61623: उज्जैन से कोटा
वापसी में यह मेमू ट्रेन प्रतिदिन उज्जैन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करेगी। विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए यह उसी दिन शाम 19:05 बजे कोटा पहुंचेगी:
- नईखेड़ी: 12:42/12:43 बजे
- असलावदा: 12:54/12:55 बजे
- पलसोडा मकडावन: 13:03/13:04 बजे
- उन्हेल: 13:12/13:13 बजे
- पिपलोदा बागला: 13:21/13:23 बजे
- भाटीसुड़ा: 13:33/13:34 बजे
- नागदा: 14:10/14:20 बजे
ट्रेन के प्रमुख ठहराव (Stoppages)
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में न्यू कोटा, डाढदेवी, अलनिया, रावंठा रोड, दरा, कंवलपुरा, मोरक, रामगंजमंडी, झालावाड़ रोड, धुआंखेड़ी, भवानीमंडी, कुरलासी, गरोठ, शामगढ़, सुवासरा, चौमहला, तलावली, थूरिया, विक्रमगढ़ आलोट, लूणी रिछा, महिदपुर रोड, रोहल खुर्द, नागदा, भाटीसुड़ा, पिपलोदा बागला, उन्हेल, पलसोडा मकडावन, असलावदा, नईखेड़ी एवं उज्जैन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
कोटा–चौमहला मेमू के उज्जैन तक विस्तार से नागदा, मेहिदपुर रोड, आलोट, उज्जैन एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के बीच बेहतर, सुविधाजनक एवं किफायती रेल संपर्क उपलब्ध होगा। इससे दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को विशेष लाभ मिलेगा।
ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रिपोर्ट: कैलाश विश्वकर्मा (संपादक, यशस्वी दुनिया)