रिपोर्ट: कैलाश विश्वकर्मा (संपादक, यशस्वी दुनिया)





भानपुरा-गांधीसागर पुलिस की आबकारी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

भानपुरा-गांधीसागर पुलिस की आबकारी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भानपुरा और गांधीसागर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी प्लेन शराब और हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है।

Advertisement

भानपुरा पुलिस की पहली कार्रवाई: 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त

भानपुरा थाना पुलिस ने 21 मई 2026 को दशहरा मैदान क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी बबलू सिंह पिता गोपाल सिंह निवासी चंपा नदी छतरी के पीछे, भानपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 1800 रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई उप निरीक्षक प्रेमदास अटोलिया द्वारा की गई।

भानपुरा पुलिस की दूसरी कार्रवाई: मालीपुरा से एक गिरफ्तार

वहीं दूसरी कार्रवाई में 22 मई 2026 की देर रात मालीपुरा तालाब के पास से आरोपी सुनील पिता रामप्रसाद पाटीदार (32 वर्ष) निवासी मालीपुरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से भी 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त हुई, जिसकी कीमत लगभग 1800 रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई उप निरीक्षक ओकार सिंह द्वारा की गई।

गांधीसागर पुलिस की कार्रवाई: 10 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद

इधर गांधीसागर थाना पुलिस ने बोट क्लब आमरोड क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी रणजीत पिता भंवरलाल बारेठ (32 वर्ष) निवासी गांधीसागर नंबर 3 को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की केन में भरी 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई आरक्षक 401 विशाल यादव द्वारा की गई।

तीनों मामलों में संबंधित आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links):


क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी और अपराध जगत की खबरों के लिए जुड़े रहें ‘यशस्वी दुनिया’ के साथ।


कैलाश विश्वकर्मा