दलौदा/मन्दसौर: दलौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पास शराब ठेके मंडी गेट पर चाकूबाजी की घटना के मुख्य आरोपियों को दलोदा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को राउंड अप (हिरासत में) किया है।
घायल विजय नाथ
आरोपी पुलिस हिरासत में, मुख्य आरोपी आदतन अपराधी
पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों में से एक की पहचान सिराज निवासी अंबिका नगर के रूप में हुई है, जबकि दूसरे संदेही आरोपी से पुलिस द्वारा सघन पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी चाकूबाजी की घटनाओं के कई अपराध थानों में पंजीबद्ध हैं।
शराब ठेके मंडी गेट की घटना
जांच में पता चला है कि घटना स्थल मंडी गेट स्थित शराब ठेका है। घायल युवक विजय नाथ, मयंक नाम का व्यक्ति और आरोपी आपस में दोस्त हैं और उनके साथ में बैठकर शराब पीने की जानकारी मिली है। विवाद के बाद विजय नाथ पर चाकू से वार किया गया, जिससे उनके बाएं हाथ में चोट आई है। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार चोट बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
पुलिस कर रही वैधानिक कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही दलोदा पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।
(यह एक ब्रेकिंग न्यूज़ है। जैसे-जैसे इस मामले में नई जानकारी और आधिकारिक विवरण सामने आएंगे, इस खबर को अपडेट किया जाएगा। ताज़ा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें…)
कैलाश विश्वकर्मा
मुख्य संपादक, यशस्वी दुनिया (Yashasvi Duniya)
– कैलाश विश्वकर्मा, मुख्य संपादक, यशस्वी दुनिया