Explore

Search

February 24, 2026 12:25 am

शामगढ़ शासकीय अस्पताल में बीएमओ और भाजपा नेता के बीच विवाद, वीडियो वायरल, कांग्रेस ने किया ट्वीट

shamgarh hospital vivad

शामगढ़। शनिवार रात शासकीय अस्पताल, शामगढ़ में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. मनीष दानगढ़ और भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता वैभव पटेल के बीच विवाद हो गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे की कॉलर पकड़कर बहस करते नजर आ रहे हैं।

क्या है मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत इमरजेंसी वार्ड में हुई, जहां वैभव पटेल एक दुर्घटना के मरीज को लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान मोबाइल चार्जिंग को लेकर कहासुनी हुई और मामला बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया।

डॉ. मनीष दानगढ़ ने इस विवाद को लेकर शामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, सोशल मीडिया पर मामले के गरमाने के बाद वैभव पटेल ने सफाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा किसी की कॉलर नहीं पकड़ी गई, बल्कि डॉक्टर ने पहले झगड़ा शुरू किया। दूसरी ओर, डॉक्टर मनीष दानगढ़ का आरोप है कि वैभव पटेल ने अस्पताल में बदतमीजी की और अपशब्द कहे।

मामला हुआ हाई-प्रोफाइल, कांग्रेस ने किया ट्वीट

इस विवाद पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें भाजपा नेता पर सवाल उठाए गए हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के नेताओं द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है।

भाजपा और प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मामले के तूल पकड़ने के बाद अब सवाल यह है कि भारतीय जनता पार्टी इस पर क्या कार्रवाई करेगी? क्या पार्टी अपने युवा नेता पर कोई अनुशासनात्मक कदम उठाएगी, या फिर प्रशासन इस मामले में कोई कड़ा निर्णय लेगा?

पुलिस की कार्रवाई

शामगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे ने बताया कि रात में दोनों पक्षों को समझा दिया गया था और आवेदन प्राप्त हुआ है, जिस पर जांच जारी है। विवाद की शुरुआत मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुई थी, जब वैभव पटेल एक दुर्घटना के केस में अस्पताल गए थे।

फिलहाल, शामगढ़ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि यह विवाद क्या मोड़ लेता है और पुलिस की जांच में क्या सामने आता है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर