शामगढ़। नगर परिषद् शामगढ़ ने वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित आय-व्यय बजट पेश किया, जिसे सर्व समिति से पारित कर दिया गया। नगर परिषद् सभापति कृष्णा नवीन प्रक्रिया द्वारा बुधवार दोपहर बजट प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। यह बजट मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 116 के तहत तैयार किया गया है।

बजट का संक्षिप्त विवरण:

प्रस्तावित आय: ₹53.43 करोड़

Advertisement

प्रस्तावित व्यय: ₹52.19 करोड़

पिछले बजट से शेष राशि: ₹1.21 करोड़

अनुमानित बचत: ₹3.17 लाख

नगर परिषद् ने स्पष्ट किया कि इस बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है, बल्कि स्वच्छता एवं जल प्रबंधन योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।

प्रमुख घोषणाएँ:

  1. स्वच्छता एवं जल प्रबंधन: जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ₹8.45 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
  2. वेतन भुगतान: सफाई कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारियों के वेतन भुगतान हेतु ₹8.12 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
  3. खेल और सांस्कृतिक गतिविधियाँ: नगर में खेलकूद और राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन के लिए विशेष राशि निर्धारित की गई है।

सेवाओं की दरों में वृद्धि:

बजट संतुलित होने के बावजूद नगर परिषद् ने कुछ सेवाओं की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव रखा है—

समेकित कर ₹120 से बढ़ाकर ₹150

स्वच्छता शुल्क ₹150 से बढ़ाकर ₹200

राशन दर ₹50 से बढ़ाकर ₹100

नगर परिषद् का कहना है कि ये बदलाव शहर के विकास और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए गए हैं। बजट पर अंतिम निर्णय आगामी बैठक में लिया जाएगा।

कैलाश विश्वकर्मा