Explore

Search

December 8, 2025 12:42 am

मंदसौर पुलिस की बड़ी सफलता – 11 माह से फरार ₹5000 के इनामी आरोपी को पिपलियामंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार

mandsaur sp abhishek anand

मंदसौर, 10 अप्रैल 2025। जिले की पिपलियामंडी पुलिस ने 11 महीने से फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी इरफान उर्फ अरफान पिता फारूख झोपड़ी (निवासी मुल्तानपुरा) को आज गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी के विरुद्ध अपहरण, मारपीट और फिरौती जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध था।

घटना का विवरण:

दिनांक 26 मई 2024 को बोतलगंज निवासी नारू पिता मोहम्मद हुसैन के बेटे तालिब के साथ आरोपी इरफान उर्फ अरफान और उसके साथियों शेरू, फारूख, अरशद, आरिफ ने मारपीट कर उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अपहरण कर लिया था। मामले में थाना पिपलियामंडी में FIR क्रमांक 126/24 दर्ज की गई थी, जिसमें आरोपी इरफान घटना के बाद से फरार था।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद द्वारा आरोपी पर ₹5000 के इनाम की घोषणा की गई थी।

पुलिस की कार्यवाही:

जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी और एसडीओपी मल्हारगढ़ श्री नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री विक्रम सिंह इवने ने एक विशेष टीम गठित की।

टीम में उनि उमेश व्यास, सउनि संतोष मुनिया, प्र.आर पुष्पेन्द्र सिंह, एवं आरक्षक बाबुलाल शामिल थे। गहन जानकारी जुटाकर आज 10 अप्रैल 2025 को आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

नाम: इरफान उर्फ अरफान
पिता का नाम: फारूख झोपड़ी
उम्र: 33 वर्ष
निवासी: मुल्तानपुरा, थाना वायडी नगर, जिला मंदसौर

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:

निरीक्षक विक्रम सिंह इवने

उनि उमेश व्यास

सउनि संतोष मुनिया

प्र.आर. पुष्पेन्द्र सिंह

आरक्षक बाबुलाल (चौकी मुल्तानपुरा)

यह गिरफ्तारी मंदसौर पुलिस की सजगता, कड़ी निगरानी और अपराधियों के प्रति सख्त रवैये का प्रमाण है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर