रेलवे बोर्ड द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) और पश्चिम रेलवे (WR) के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रेल मंत्रालय ने कोटा-चौमहला मेमू ट्रेन अब उज्जैन तक विस्तारित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसके साथ ही, कोटा-नागदा मेमू ट्रेन को अब चौमहला स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट करने की भी मंजूरी दी गई है। यह बदलाव एक सुविधाजनक तिथि (Early Convenient Date) से प्रभावी होगा। (अधिक खबरों के लिए यशस्वी दुनिया होमपेज पर जाएं)
कोटा-चौमहला मेमू ट्रेन का उज्जैन तक विस्तार (61624/61623)
रेलवे बोर्ड के जारी आदेश के अनुसार, ट्रेन संख्या 61624/61623 (कोटा-चौमहला मेमू) अब सीधे उज्जैन तक का सफर तय करेगी। इसका नया समय सारिणी (Approved Timetable) इस प्रकार रहेगा:
- ट्रेन संख्या 61624 (कोटा – उज्जैन मेमू): कोटा से सुबह 05:45 बजे प्रस्थान करेगी और रामगंजमंडी, भवानीमंडी, शामगढ़ होते हुए चौमहला 08:44 बजे पहुंचेगी। वहां से यह नागदा (10:30 बजे) होते हुए दोपहर 12:00 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 61623 (उज्जैन – कोटा मेमू): वापसी में यह ट्रेन उज्जैन से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और नागदा (14:10 बजे), चौमहला (15:24 बजे), शामगढ़ (15:53 बजे), भवानीमंडी (16:26 बजे), रामगंजमंडी (16:58 बजे) होते हुए शाम 19:00 बजे कोटा पहुंचेगी।
यह ट्रेन विस्तारित मार्ग पर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
कोटा-नागदा मेमू का चौमहला तक शॉर्ट टर्मिनेशन (61616/61615)
दूसरी तरफ, ट्रेन संख्या 61616/61615 (कोटा-नागदा मेमू) को अब चौमहला तक ही चलाया जाएगा। इसका नया समय इस प्रकार है:
- ट्रेन संख्या 61616 (कोटा – चौमहला मेमू): यह ट्रेन कोटा से सुबह 07:05 बजे प्रस्थान करेगी और रामगंजमंडी (08:27 बजे), भवानीमंडी (08:55 बजे), शामगढ़ (09:26 बजे) होते हुए सुबह 10:25 बजे चौमहला पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 61615 (चौमहला – कोटा मेमू): वापसी में यह ट्रेन चौमहला से सुबह 10:45 बजे रवाना होगी और शामगढ़, भवानीमंडी, रामगंजमंडी होते हुए दोपहर 14:00 बजे कोटा पहुंचेगी।
यह ट्रेन कोटा और चौमहला के बीच सभी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे बोर्ड द्वारा कहा गया है कि इन बदलावों को जल्द से जल्द लागू कर जनता को इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। रेलवे की ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारी मंदसौर न्यूज़ कैटेगरी से जुड़े रहें।
